नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में कलेक्टर ने सड़क रेस्टोरेशन एवं नर्मदा लोक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शहर के एकता चौक पहुंचकर सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एकता चौक से मोरछली चौक तक पैदल भ्रमण कर सड़क रेस्टोरेशन कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मोरछली चौक पर चल रहे सीवरेज कार्य को शीघ्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।