धमदाहा: शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे थे, पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
धमदाहा:- मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे चार युवकों को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग जगहों पर नशे में उत्पात मचा रहे इन आरोपियों की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को धर दबोचा।