मधेपुरा: पिपरा करौती में बिजली के करंट से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा करौती में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। करौती वार्ड-13 निवासी नवीन कुमार की डेढ़ साल की बेटी आलोकी यादव की बिजली के करंट से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब आलोकी अपने घर के सामने खेल रही थी। अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।