मधेपुरा: समाहरणालय परिसर से डीएम ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार मोबाइल वैन रवाना की
मधेपुरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तरनजोत सिंह ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से चार मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (MDV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि सभी भ्रांतियाँ दूर हों और मतदाता पूर्ण विश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।