सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया, जनगणना में स्थानीय ड्यूटी लगाने की मांग की
सहारनपुर में जनगणना-2026 को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी निर्धारण को लेकर विवाद सामने आया है। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के पदाधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि उनकी ड्यूटी उनके ही स्थानीय क्षेत्रों में लगाई जाए।