पलवल: बिजेंद्र सिंह सौरोते ने संभाला जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार।
Palwal, Palwal | Jun 12, 2024 बिजेंद्र सिंह सौरोते ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। जिला पलवल में फिलहाल यह पद रिक्त चल रहा था। वर्तमान में बिजेंद्र सिंह सौरोत जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव हैं। पदभार संभालने के साथ ही सचिव ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पलवल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त पलवल नेहा सिंह, आई.ए.एस से मुलाक़ात की ।