पलवल: कमेटी चौक के पास शराब पीने से मना करने पर शराबियों ने मेडिकल स्टोर संचालक के साथ की मारपीट
Palwal, Palwal | Jun 12, 2024 शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेटी चौक के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक को शराबियों को शराब पीने से मना करना बहुत भारी पड़ गया। आदित्य सिंगला कमेटी चौक के निकट मेडिकल स्टोर चलते हैं। 11 जून की रात को जब वह अपने मेडिकल स्टोर पर थे। तो पास में ही कुछ शराबी तत्व शराब पी रहे थे। आदित्य सिंगला ने जब उनको वहां पर शराब पीने से मना किया।