हिमाचल में 2026 की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद, शिमला पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ का चिट्टा
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे समग्र एवं व्यापक अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद की है। स्पेशल सेल, जिला शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर बाहरी राज्य से नशा तस्करी की फिराक में संलिप्त एक सरगना चिट्टा तस्कर पर नकेल कसते हुए जिला सीमा शोघी के निकट सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा), आयु 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है
यह वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है तथा प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध जिला शिमल�