पुष्पराजगढ़: स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
शुक्रवार 4:00 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण संपन्न हुआ। शिविर में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की उत्कृष्ट भावना का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला।विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सिंह पायक ने बताया शिविर में 17 जिलों से आए कुल 205 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।