चित्रकूट ब्रेकिंग- ये उड़ता हुआ गुब्बार मझगवां ब्लॉक मुख्यालय की उस सड़क का है जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दिन भर चक्कर काटते ही है इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह-शाम मझगवां के हर विभाग के जिम्मेदार साहबों की गाड़ियां भी सरपट दौड़ लगातीं है और यहां की बेचारी जनता इसी उड़ते हुए गुब्बार के बीच पैदल दम भरते हुए आवागमन करती हैं रहवासी घर के अंदर रहें या बाहर दोनों ही जगह गुब्बार ही गुब्बार है, यह सबका देनदार मात्र राजस्थान की कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है जिस पर क्षेत्रीय अधिकारी सहित जिम्मेदारों ने ऐसी छूट दी की आज उस कंपनी के जिम्मेदार पूरे मझगवां की सड़क को खोदकर डस्ट गिट्टी डालकर छोड़ दिया है ना ही पानी का छिड़काव करते, एक महीने में तीन दिन काम कर महिना भर मौज फ़रमाया जाता है.. यहां के जिम्मेदारों ने अभी तक जनता को सड़क की सौगात तो नहीं दी लेकिन श्वास सहित फेफड़े की अन्य गंभीर बिमारियों की सौगात तो दे ही दी जो अब जनता एक एक करके शिकार हो अस्पताल के चक्कर काटने लगीं हैं..।
पंकज कुशवाहा ✍️
Majhgawan, Satna | Oct 23, 2026