बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 23, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम विधान, आकाश, विकास,उस्मान और विकास है। गिरफ्तार हुए पांचो अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी की गई दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। और पुलिस ने पांचो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।