🚨 जोगिया गांव पुलिस छावनी में तब्दील, उपद्रव के बाद खुद मोर्चे पर डटे एसपी रौशन कुमार
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में गोलीबारी की घटना के बाद हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मद्देनजर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले के एसपी रौशन कुमार खुद मौके पर कैंप कर हालात की निगरानी कर रहे हैं।
गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बहाल करने और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।
#Rohtas #Dinara #Jogiya #BiharNews