जहानाबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में योग शिविर, महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिला जज ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे 365 दिन जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।