ब्यौहारी: कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, गांव में शोक
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के झिरिया गांव में 12 वर्षीय रिवा पटेल की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह घर के सामने स्थित कुएं में नहा रही थी, तभी रस्सी-बाल्टी के साथ कुएं में गिर गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की और उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच गुरुवार सुबह 7 बजे से कर रही है।