इकौना: इकौना वीरपुर मार्ग पर गोपालपुर चौराहा के पास पिकअप और छोटा हाथी में हुई टक्कर बाल बाल बच्चे लोग
इकौना वीरपुर मार्ग पर गोपालपुर चौराहा के पास बुधवार सुबह लगभग 8:20 मिनट पर ईदगाह की तरफ से छोटा हाथी में सवार कुछ लोग इकौना के बेचू बाबा मंदिर में मुंडन कराने जा रहे थे। गोपालपुर चौराहा के पास पहुंचते ही पिकअप मोड़ते ही दोनों में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन में सवार लोग बाल बाल बच गए। वही छोटा हाथी वाहन छतिग्रस्त हो गया है।