प्रतापगढ़: समर क्रिकेट कैम्प में बेटियों का दम, 40 युवा खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित समर क्रिकेट कैम्प में युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक है। कैम्प में करीब 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बेटियों की बढ़ती भागीदारी क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शा रही है।