कर्वी: कर्वी तहसील के अमानपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप
कर्वी तहसील के अमानपुर निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति लवलेश निषाद पर ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाया है। और मामले की शिकायत लेकर आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रधान पति द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को मुफ्त कराने की मांग की है।