कर्वी: मकर संक्रांति के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत डॉग स्क्वॉयड और LIU की टीम ने रामघाट, निर्मोही अखाड़ा में की चेकिंग
मकर संक्रांति के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत ए एस चेक टीम बांदा व LIU और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा आज बुधवार की दोपहर 12 बजे चित्रकूट के रामघाट निर्मोही अखाड़ा मेला क्षेत्र सघन चेकिंग की गई है। जिससे कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा चाक चौबंद रहे, और अराजक तत्वों में भय का माहौल बना रहे। और मेला क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न होने पाए।