कर्वी: कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में संत थॉमस स्कूल के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में कर्वी के संत थॉमस स्कूल के पास बीते मंगलवार की शाम 7:30 बजे बाइक की टक्कर से बाइक की सवार युवक पुलस्तमुनि पुत्र इंद्रपाल निवासी इटखरी घायल हो गया। पुलस्तमुनि कर्वी से इटखरी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।वहीं पुलस्तमुनि को भांगा CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने आज बुधवार की सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।