धौलपुर: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सीएम के नाम SDM को दिया ज्ञापन
बरसात से शहर में हो रहे जल भराव, जर्जर सड़क मार्ग एवं बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। एसडीएम साधना शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शहर के बदतर हालातों को सुधारने की मांग की है। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में हो रहे जल भराव को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में बैठक की।