धौलपुर: तीर्थराज मचकुंड व पहाड़ वाले बाबा का 2 दिवसीय लक्खी मेला 8 व 9 को
तैयारियों को दिया अंतिम रूप
हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल तीर्थराज मचकुंड और पहाड़ वाले बाबा का 2 दिवसीय लक्खी मेला 8 और 9 सितंबर 2024 को धौलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ऋषि पंचमी और देव छठ के मौके पर भरने वाले तीर्थराज मचकुंड और पहाड़ वाले बाबा के 2 दिवसीय मेले का रविवार को तीर्थराज मचकुंड में संत समाज के शाही स्नान के साथ शुभारंभ होगा।