बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल! दो पक्षों में जमकर पथराव
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बढ़ने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना के बाद मसानगंज और खपरगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
#BilaspurNews #Bilaspur #ChhattisgarhNews
#BreakingNews #ViralNews
Raipur, Raipur | Aug 28, 2026