लाडपुरा: बोरखेड़ा इलाके में देर रात एक विवाहिता महिला आत्महत्या करने के इरादे से दायीं मुख्य नहर में कूदी, 2 युवकों ने बचाया
Ladpura, Kota | Jan 15, 2024 शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को एक विवाहिता महिला आत्महत्या के इरादे से दायीं मुख्य नहर में कूद गई। वहा पहले से खड़े 2युवको ने उसे बचा लिया और पुलिस को फोन किया।महिला इतने मानसिक तनाव में थी कि वह युवको का हाथ छुड़ाकर 80 फ़ीट रोड़ पर आ गयी।वहाँ से आदित्य आवास कोलोनी में घुस गई वहाँ पुलिस ने उसको बड़ी मुश्किल से तलाश किया और अपने साथ थाने ले गए। बताया जाता है महिला घर से झगड़ा कर आई थी।