बरेली: बारादरी थाना इलाके के एक युवक ने अपने भाई के आत्महत्या मामले में दर्ज कराई FIR, पिता पर भाई को गिरवी रखने का आरोप
बारादरी थाने में मृतक भाई को इंसाफ दिलाने के लिए रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक के भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और सौतेली मां के कहने पर हसीब के पिता ने उनके भाई को नरियावल अड्डे के ही साकिब सैफी के पास एक लाख 50 हजार रूपये में गिरवी रख दिया और साकिब ने उसे सैटेलाइट बस अड्डे के पास अपने होटल में बतौर मजदूर रख लिया।