Cm city naraingarh
तपती गर्मी में
नारायणगढ़ की सड़कें तप रही हैं…
छोटे-छोटे हाथ, छोटे-छोटे कदम,
पैरों में अलग-अलग रंग की चप्पलें,
सिर पर ठंडे पानी का वजन लिए
आधा किलोमीटर दूर वॉटर कूलर तक जाते बच्चे।
और उधर मंचों पर भाषण चल रहे हैं —
“क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है…”
शायद वही गंगा
इन बच्चों के घर का रास्ता भूल गई।
नारायणगढ़ के बड़े-बड़े लोग
एसी कमरों में बैठकर
“जनसेवा” के पोस्टर लगवा रहे हैं,
और बच्चे धूप में
अपनी प्यास का उद्घाटन खुद कर रहे हैं।
फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई योजनाएं,
कूलर तो लग गया चौक में…
बस पानी घर तक पहुंचाने की फुर्सत
किसी बड़े आदमी को नहीं मिली।
सच तो ये है —
नारायणगढ़ में सबसे मजबूत अभी भी
वो छोटे बच्चे हैं,
जो 45 डिग्री गर्मी में भी
घर की प्यास उठाकर चलते हैं।