बागपत: उप निबंधक कार्यालय बागपत में लागू की जा रही डिजिटल प्रणाली के विरोध में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक धरने पर बैठे
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे दस बजे एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने कहा कि डिजिटल प्रणाली में कई तकनीकी खामियां हैं, जिससे रजिस्ट्री कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर संबंधी समस्याओं और तकनीकी बाधाओं के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।