रोसड़ा: प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई, ढोल-मंजीरे की धुन पर गूंजे नामांकन के नारे
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अवसर पर प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक अनोखी प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किय