अं-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्यातिथि स.हरप्रीत सिंह रत्तन तथा विशेष अतिथि ब्लॉक सचिव हरीश चौधरी रहे।
18 विद्यालय के 186 खिलाड़ियों ने भाग लिया:नरेश चौहान प्रिंसिपल
देशआदेश
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में आयोजित तीन दिवसीय जॉन लेवल अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने विजेता, उपविजेता एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत “मन की बगिया से हमने श्रद्धा...” प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
स्कूल प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों की 186 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, चेस, योग और कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीपीई एवं टूर्नामेंट इंचार्ज भविंदर सिंह, मस्तराम शर्मा, संजय चौधरी ने बताया कि
प्रतियोगिता के परिणाम में
कबड्डी में
राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछैती दूसरे स्थान पर रहा।
वॉलीबॉल में
राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब प्रथम रहा, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोग बनेड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो में
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलांवाला करतारपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरला-खरड़ दूसरे स्थान पर रहा।
चेस में
द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्यास दूसरे स्थान पर रहा।
कुश्ती में
राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।
योगा में
उच्च विद्यालय भाटांवाली एवं कोटड़ी ब्यास की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ऑलराउंड बेस्ट का खिताब राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब ने अपने नाम किया।
मुख्यातिथि सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि हरीश चौधरी, विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश चौहान, डीपीई एवं टूर्नामेंट इंचार्ज भविंदर सिंह, मोही राम चौहान, मुंशी राम वर्मा, त्रिलोक सिंह धीमान, अनिल चौधरी, पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, इकबाल सिंह, इरशाद मलिक, जाकिर हुसैन, मंजीत सिंह, संदीप बत्रा, चंद्र दत्ता, दिनेश कुमार, रामनाथ चौधरी, मोहन सिंह, एमआर शर्मा तथा शंकर डीपीई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।