बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी के विवाद में धक्का लगने से गई जान
Raebareli, Raebareli | Jul 6, 2025
रायबरेली के हरदासपुर गांव में खेत में चल रहे पारिवारिक विवाद के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलारे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस समय हुई जब दिलीप और उसकी पत्नी के बीच खेत में झगड़ा हो रहा था।