कतरीसराय: कतरीसराय में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भीमराव रामजी आंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं मैराबरीठ पंचायत के बरीठ गांव तथा बिलारी पंचायत के कमल बिगहा गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया