राऊ: नारकोटिक्स टीम ने राजस्थान से इंदौर ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले आरोपी को बंगाली चौराहे से गिरफ्तार किया
Rau, Indore | Mar 9, 2025 इंदौर नारकोटिक्स विभाग के निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ बंगाली चौराहे के समीप से राजस्थान झालावाड़ के रहने वाले ईश्वर उर्फ जुगनू को गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स विभाग को इस आरोपी के इंदौर आकर ब्राउन शुगर सप्लाई करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद निरीक्षक प्रवीण ठाकरे ने अपनी टीम के साथ बंगाली चौराहे से आरोपी को 4 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।