राऊ: राऊ में शादी का झांसा देकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा
Rau, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के राऊ इलाके में 12वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद मार्च 2024 में आरोपी बहाने से उसे सिलिकॉन सिटी में एक परिचित के घर ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।