दिनारा: ठोरा नदी के संगम से अंशु का शव बरामद, काजल की तलाश जारी, जीउतिया पर्व पर दादी के साथ नहाने गई थी
Dinara, Rohtas | Oct 4, 2026 दावथ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम काव नदी में डूबी 14 वर्षीय अंशु कुमारी का शव रविवार दोपहर मनहथा गांव के पास काव और ठोरा नदी के संगम से बरामद किया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक खोजबीन के बाद शव बरामद किया। अंशु धवई गांव निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी थी और मलियाबाग मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। विधायक मिले पीड़ित परिवार से।