बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में नवयुग पालिका कार्य योजना की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में गुरुवार को नवयुग पालिका कार्य योजना की बैठक संपन्न हूई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभिन्न विकास योजनाओं एवं नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देना तथा लंबित प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लेने पर चर्चा की गई।