कोल: शहर में युवाओं के बीच हवा बाज़ी का दौर नहीं थम रहा, स्कूटर से स्टंट करते और फायरिंग करते का वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 शहर में युवाओं में हवा बाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक युवक का स्कूटर पर स्टंट करने और उसके बाद फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक ने लाल डिग्गी रोड पर स्कूटर से स्टंट बाजी की। इसके बाद आरोपी युवक उक्त स्कूटर में से असलाह निकालकर फायरिंग करता हुआ नजर आया है।