हरदा: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए
Harda, Harda | Apr 10, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 10 अप्रैल दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े लंबित प्रकरणों का निराकरण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।