रायसेन: कयामपुर में शेर का हमला: खेत पर बंधी गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
Raisen, Raisen | Apr 4, 2026 रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम कयामपुर में शेर ने खेत पर बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घटना शनिवार सुबह सामने आई जब किसान बाबूलाल कुशवाहा खेत पहुंचे। क्षेत्र में कई दिनों से शेर का मूवमेंट है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है।