सादाबाद: गढ़ी भगता में किसान को घायल अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, किसान ने प्राथमिक देखभाल के बाद वन विभाग को सौंपा
गढ़ी भगता निवासी बलजीत सिंह ने अपने घर के बाहर घायल मोर को तड़पते देखा। उन्होंने मोर को सुरक्षित उठाकर अपने घर में रखा और उसे पानी पिलाकर प्राथमिक देखभाल की और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मोर को अपनी सुपुर्दगी में लेकर तुरंत राजकीय पशु चिकित्सालय, बिसावर ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार किया गया।