डुमरांव: पुराना भोजपुर वार्ड 2 में तीन दिनों से बाधित जल आपूर्ति बहाल, आंधी-पानी से आई थी तकनीकी खराबी
Dumraon, Buxar | May 1, 2026 पुराना भोजपुर के वार्ड संख्या 2 में पिछले तीन दिनों से बाधित जल नल आपूर्ति को आखिरकार बहाल कर दिया गया है। आंधी और बारिश के दौरान उत्पन्न तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल के लिए लोगों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा।