निचार: विश्व रेबीज दिवस पर रामपुर में 1850 छात्रों को जागरूक किया गया
रामपुर के पांच स्कूलों में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 1850 विद्यार्थियों को रेबीज से बचाव और सुरक्षित पशु संपर्क की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने टीकाकरण और सावधानी की अहमियत पर जोर दिया।