राठ: राठ कस्बे के औंडेरा रोड इलाके में खेत में फसल की कटाई कर रहे लोगों को दबंगों ने पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Rath, Hamirpur | Apr 10, 2026 राठ कस्बे के औंडेरा रोड इलाके में चार दबंग व्यक्तियों ने खेत में फसल की कटाई कर तीन लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।