बिस्फी: बिस्फी में चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर मधुबनी जिले के बिस्फी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को रैयाम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने किया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।