बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में रास्ते में घेरकर युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई, युवक की हालत नाजुक
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम परगवां में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी युवक राजवीर सिंह को कुछ दबंगों ने रास्ते में रोककर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार राजवीर सिंह बीती रात काम से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व मुक्कों