पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग को किया निरुद्ध
मुखबिर की सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड भी जब्त किए। कार्रवाई थानाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस ने मामले में किया प्रेस नोट जारी।