गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया आरपीएफ की टीम ने रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी कर ले जाते 2 को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
गया आरपीएफ की टीम ने रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी कर ले जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भूषण और शशि कुमार को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि टोटो पर लदे चोरी का 4 बोरी कोयला को जब्त किया गया है।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।बरामद कोयले का अनुमानित मूल्य 5400 रुपए है।