बालाघाट: बालाघाट की बेटी IAS फरखंदा कुरैशी बनीं बिहार के बक्सर की सहायक कलेक्टर
यूपीएससी-2024 में 67वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाने वाली आईएएस फरखंदा कुरैशी पांच माह की मसूरी में ट्रेनिंग पूरी कर बालाघाट स्थिति अपने घर पहुंची हैं। उन्होंने सोमवार को मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान भारत दर्शन के अपने अनुभव साझा किए। बताया कि उनको बिहार के बक्सर जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनाती मिली है। वह 27 अप्रैल को बक्सर पहुंचकर पदभार