पेटलावद: झाबुआ में स्वामित्व योजना के तहत 9,954 रजिस्ट्रियां संपादित, ग्रामीणों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक
झाबुआ जिले में वनवासियों और ग्रामीण परिवारों को आवासीय संपत्तियों के वैध स्वामित्व अभिलेख देने के लिए स्वामित्व योजना के तहत विशेष अभियान जारी है। अब तक 9,954 रजिस्ट्रियां संपादित की गई हैं। मंत्री निर्मला भूरिया समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों में शामिल होकर पटवारियों का सम्मान कर रहे हैं।