जैसीनगर: 68 की उम्र में 15 साल का जोश: सागर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मैदान में दिखाया दम, भाला और तवा फेंका, वीडियो वायरल
गोविंद स्टेडियम में गुरुवार से आयोजित विद्या भारती की खेल प्रतियोगिता में शाम 5 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने तवा फेंक में करीब 20 मीटर और भाला फेंक में 25 मीटर से अधिक दूरी तय की। 68 वर्ष की उम्र में उनका उत्साह देख मैदान तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।