गुमला: निर्माणाधीन पिग फार्म हाउस में चोरी, चोर समरसेबल समेत कई सामान ले उड़े
Gumla, Gumla | May 11, 2026 बृंदा पंचायत के झारखंडडीपा में बन रहे पिग फार्म हाउस से अज्ञात चोरों द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर समरसेबल लोहे की छड़, करीब 300 पीस पाइप, कड़ाही, कुदाल, बेलचा, काटी समेत कई निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए। फार्म की देखरेख कर रहे टैंसेरा निवासी बहादुर साहू और वहां काम कर रहे मजदूर जब सुबह काम पर पहुंचे तो सभी सामान गायब पाया।