सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानों पर तेज़ी से कार्रवाई
सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगर परिषद कार्यालय के सामने से शुरू की गई, जहां बिहार सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर संचालित की जा रही चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 टीकारामपुर गांव में भी सरकारी जम